बाघ अभयारण्य | भारत के बाघ संरक्षित क्षेत्र

वर्तमान में भारत में 53 बाघ संरक्षित क्षेत्र (बाघ अभयारण्य) हैं। सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य ‘नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व’ है, जिसका कुल क्षेत्रफल 3296.31 वर्ग किमी है। सबसे छोटा बाघ अभयारण्य ‘बोर टाइगर रिजर्व’ महाराष्ट्र में है, जिसका क्षेत्रफल 138.12 वर्ग किमी है। 2018 में हुए गणना के अनुसार भारत में कुल 2967 बाघ हैं। मध्यप्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व हैं और वहाँ सबसे ज्यादा बाघ हैं। इसके बाद कर्नाटक का स्थान आता है।

बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। विश्व के कुल 70% से अधिक बाघ भारत में पाए जाते हैं। भारत सरकार ने बाघों के संरक्षण के लिए 1973 में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत शुरूआत में 9 बाघ अभयारण्यों को संरक्षित किया गया था। यह प्रोजेक्ट उत्तराखंड के ‘जिम कार्बेट नेशनल पार्क’ से शुरू हुआ था।

Table of Contents

भारत के 18 राज्यों में स्थित 53 बाघ अभयारण्य के राज्यवार नाम

भारत के 18 राज्यों में स्थित 53 बाघ अभयारण्य (बाघ संरक्षित क्षेत्र) के राज्यवार नाम नीचे दिए गए हैं –

असम में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. काजीरंगा
  2. ओरंग
  3. मानस
  4. नमेरी

महाराष्ट्र में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. पेंच
  2. ताडोबा अंधारी
  3. बोर
  4. नवेगांव
  5. मेलघाट
  6. सहयाद्रि

उत्तराखंड में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. जिम कार्बेट
  2. राजाजी

मध्य प्रदेश में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. कान्हा
  2. बांधवगढ़
  3. पन्ना
  4. पेंच
  5. सतपुड़ा
  6. संजय-डुबरी

 बिहार में स्थित बाघ अभयारण्य

1. वाल्मीकि

राजस्थान में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. रणथंबोर
  2. मुकुंदरा हिल्स
  3. रामगढ़ विषधारी
  4. सरिस्का

छत्तीसगढ़ में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. अचानकमार
  2. इंद्रावती
  3. उदन्ती & सीतानदी
  4. गुरु घसीदास

उत्तर प्रदेश में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. दुधवा
  2. पीलीभीत

कर्नाटक में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. बांदीपुर
  2. भद्र
  3. नागरहोल
  4. डांडेली-अंश
  5. बिलीगीरी रंगनाथ

पश्चिम बंगाल में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. सुंदरवन
  2. बक्सा

झारखंड में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. पलामू

अरुणाचल प्रदेश में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. नमदफा
  2. पक्के
  3. कमलंग

ओड़ीशा में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. सिमिलीपल
  2. सतकोसिया

केरल में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. पेरियार
  2. परम्बिकूलम

तमिलनाडु में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. अनामलाई
  2. मुदुमलाई
  3. श्रीविल्लीपूथूर मेगामलाई
  4. कलक्काड़-मुंडनतुरई
  5. सत्यमंगलम

तेलंगाना में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. कवल
  2. अमराबाद

मिज़ोरम में स्थित बाघ अभयारण्य

  1. दम्पा
  2. आंध्रप्रदेश
  3. नागार्जुन सागर श्रीशैलम

भारत के सभी 53 बाघ अभयारण्य की सूची

भारत के सभी 53 बाघ अभयारण्य 18 राज्यों में स्थित हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं –

क्र. सं.राज्यबाघ संरक्षित क्षेत्र
1असम1. काजीरंगा
2. ओरंग
3. मानस
4. नमेरी
2महाराष्ट्र1. पेंच
2. ताडोबा अंधारी
3. बोर
4. नवेगांव
5. मेलघाट
6. सहयाद्रि
3उत्तराखंड1. जिम कार्बेट
2. राजाजी
4मध्य प्रदेश1. कान्हा
2. बांधवगढ़
3. पन्ना
4. पेंच
5. सतपुड़ा
6. संजय-डुबरी
5बिहार 1. वाल्मीकि
6राजस्थान1. रणथंबोर
2. मुकुंदरा हिल्स
3. रामगढ़ विषधारी
4. सरिस्का
7छत्तीसगढ़1. अचानकमार
2. इंद्रावती
3. उदन्ती & सीतानदी
4. गुरु घसीदास
8उत्तर प्रदेश1. दुधवा
2. पीलीभीत
9कर्नाटक1. बांदीपुर
2. भद्र
3. नागरहोल
4. डांडेली-अंश
5. बिलीगीरी रंगनाथ
10पश्चिम बंगाल1. सुंदरवन
2. बक्सा
11झारखंड1. पलामू
12अरुणाचल प्रदेश1. नमदफा
2. पक्के
3. कमलंग
13ओड़ीशा1. सिमिलीपल
2. सतकोसिया
14केरल1. पेरियार
2. परम्बिकूलम
15तमिलनाडु1. अनामलाई
2. मुदुमलाई
3. श्रीविल्लीपूथूर मेगामलाई
4. कलक्काड़-मुंडनतुरई
5. सत्यमंगलम
16तेलंगाना1. कवल
2. अमराबाद
17मिज़ोरम1. दम्पा
18आंध्रप्रदेश1. नागार्जुन सागर श्रीशैलम

बाघ संरक्षित क्षेत्र का संक्षिप्त विवरण

बाघ संरक्षित क्षेत्र का संक्षिप्त विवरण नीचे सारणी में दिया गया है –

वर्तमान में कुल वाघ अभयारण्य53 (18 राज्यो में)
प्राधिकरीराष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (स्थापना : 2005)
वर्तमान में कुल बाघो की संख्या2967 (2018 रिपोर्ट अनुसार)
सबसे अधिक संख्या वाला राज्यमध्यप्रदेश (526 बाघ, 6 टाइगर रिजर्व)
दूसरा सबसे अधिक संख्या वाला राज्यकर्नाटक (524 बाघ, 5 टाइगर रिजर्व)
सबसे बड़ा टाइगर रिजर्वनागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व (आंध्रप्रदेश : 3728 वर्ग किमी)
सबसे छोटा टाइगर रिजर्वबोर (महाराष्ट्र, 138 वर्ग किमी)
सबसे अधिक बाघ वाला टाइगर रिजर्वपेंच टाइगर रिजर्व (मध्यप्रदेश –महाराष्ट्र)
भारत का टाइगर मैनकैलाश सांखला
टाइगर स्टेट ऑफ़ इंडियामध्यप्रदेश
विश्व बाघ दिवस29 जुलाई

प्रोजेक्ट टाइगर

सरकार ने 1973 में बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया। इसके साथ ही, बाघ शिकार पर प्रतिबंधा लगा दिया। इसके बाद 1 अप्रैल 1973 को प्रोजेक्ट टाइगर नामक संरक्षण कार्यक्रम की शरूआत की गई। सबसे पहले इसे उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में लॉन्च किया गया था।

आंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस

29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उदेश्य लुप्तप्राय बाघो के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिवस की शरूआत 2010 में हुई थी, जब विश्व के 13 देश 2022 तक बाघो की संखा T+2 के लिए साथ आए थे। इसे वैश्विक बाघ दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण | National Tiger Conservation Authority (NTCA)

यह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है। इसका गठन वन्य जीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम 2006 के तहत किया गया था। यह देश में प्रोजेक्ट टाइगर को लागू करने वाली नोडल अजेंसी है, जो बाघ संरक्षण को बेहतर बनाने के लिए काम करती है।

भारत के बाघ संरक्षित क्षेत्र से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • बाघ का वैज्ञानिक नाम : Panthera Tigris
  • शरूआत (प्रारंभ) के कुल बाघ अभयारण्य : 9 (मानस, पलामू, रणथंबोर, बांदीपुर, कान्हा, मेलघाट, जिम कार्बेट, सुंदरवन और सिमलीपाल)
  • 29 जुलाई 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में एक टाइगर समिट के दौरान दुनिया भर के बाघों की घटती संख्या के संदर्भ में एक समझौता किया गया था। समझौते के अंतर्गत वर्ष 2022 तक विश्व में बांघो की आबादी दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया था।
  • नेपाल द्वारा 2018 और भारत द्वारा 2019 में बाघों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।
  • भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व है। वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास राष्ट्रीय पार्क को भारत का 53वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।
  • भारत का पहला टाइगर रिजर्व जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व है। उत्तराखंड में स्थित जिम कार्बेट नेशनल पार्क को 1973 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
  • भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व आंध्रप्रदेश राज्य में स्थित नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व है। जिसका क्षेत्रफल 3728 वर्ग किमी है। इस टाइगर रिजर्व का थोड़ा सा हिस्सा तेलंगाना राज्य में भी पड़ता है।
  • महाराष्ट्र राज्य में स्थित बोर टाइगर रिजर्व भारत का सबसे छोटा बाघ अभयारण्य है। जिसका क्षेत्रफल 138 वर्ग किमी है।
  • मध्य प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व है। (कान्हा, सतपुड़ा, पन्ना , संजय-डुबरी , पेंच, बांधवगढ़) मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बाघो की संख्या होने के कारण उसे Tiger state of India भी कहा जाता है।
  • गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है। यह भारत का नवीनतम टाइगर रिजर्व है।

इन्हें भी देखें –

Leave a Comment

Table of Contents

Contents
सर्वनाम (Pronoun) किसे कहते है? परिभाषा, भेद एवं उदाहरण भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग | नाम, स्थान एवं स्तुति मंत्र प्रथम विश्व युद्ध: विनाशकारी महासंग्राम | 1914 – 1918 ई.