भारत के प्रमुख बंदरगाह | Ports of India

बंदरगाह एक स्थान होता है जो समुद्र, नदी या अन्य जलमार्ग से जुड़ा होता है और जहां जहाजें या नौकाएं आती हैं और जाती हैं। यह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थल होता है जहां वस्त्र, खाद्य, औषधि, और अन्य सामग्री को आयात और निर्यात किया जाता है। बंदरगाह एक देश के अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत होता है जो व्यापार, रोजगार, और सामरिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है।

बंदरगाह” एक हिंदी शब्द है जिसका अर्थ होता है “जहां से या जहां पर जहाजें आती हैं या जाती हैं”। इसे अंग्रेजी में “Port” कहा जाता है।

यह शब्द भारतीय भाषाओं में प्रचलित है और अनेक भाषाओं में इसका समर्थन होता है, जैसे कि उर्दू में “بندر گاہ” (Bandargah) और बांग्ला में “বন্দরগাহ” (Bāndargāh)।

भारत में 13 बड़े एव 200 छोटे बंदरगाह है। 13 बड़े बंदरगाहों में से सर्वाधिक 3 तमिलनाडु में है। 200 छोटे बंदरगाहों में से सर्वाधिक 53 महाराष्ट्र में है। बड़े बंदरगाह केंद्र सरकार के अंतर्गत और छोटे बंदरगाह राज्य सरकारों के अंतर्गत आते है।

बंदरगाह किसे कहते हैं?

व्यापार करने के लिए नदी या समुद्र के तटों पर कई सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे जलयानों का आवागमन आसानी से किया जा सके, इन्हे बंदरगाह कहा जाता है।

बंदरगाह के प्रकार

बंदरगाह को दो प्रकारों में विभाजित किया जाता है –

  • प्राकृतिक बंदरगाह
  • कृत्रिम बंदरगाह (मानवनिर्मित)

भारत के प्रमुख बंदरगाहों की सूची

भारत के प्रमुख बंदरगाहों
का नाम
नदी/समुद्रराज्य
कांडला (पं. दीं दयाल उपाध्याय बन्दरगाह)कच्छ की खाड़ीगुजरात
मुंबई बन्दरगाहअरब सागरमहाराष्ट्र
न्हावा शेवा बन्दरगाह (जवाहरलाल नेहरू बन्दरगाह)अरब सागरमहाराष्ट्र
मार्मागाओ बन्दरगाहअरब सागरगोवा
न्यू मंगौर बन्दरगाहअरब सागरकर्नाटक
कोच्चि बन्दरगाहसरब सागरकेरल
न्यू तुतिकोरिन बन्दरगाहबंगाल की खाड़ीतमिलनाडु
चेन्नई बन्दरगाहबंगाल की खाड़ीतमिलनाडु
एन्नौर बन्दरगाहबंगाल की खाड़ीतमिलनाडु
विशाखापट्टनम बन्दरगाहबंगाल की खाड़ीआंध्रप्रदेश
पारा द्वीप बन्दरगाहबंगाल की खाड़ीओड़ीशा
कोलकता बन्दरगाह
हल्दिया बन्दरगाह (कोलकाता का सहायक बन्दरगाह)
हुगलीपश्चिम बंगाल
हल्दिया बन्दरगाहहुगलीपश्चिम बंगाल

भारत के बंदरगाहों का वर्गीकरण

भारत के बंदरगाहों को दो प्रकार से वर्गीकृत किया गया है –

  • भारत के पश्चिमी तट के बंदरगाह
  • भारत के पूर्वी तट के बंदरगाह

भारत के पश्चिमी तट एवं पूर्वी तट के बन्दरगाहों का नाम नीचे दिया गया है –

भारत के पश्चिमी तट के बंदरगाहभारत के पूर्वी तट के बंदरगाह
कांडला (पं. दीं दयाल उपाध्याय बन्दरगाह)कोलकाता बन्दरगाह
हल्दिया बन्दरगाह (कोलकाता का सहायक बन्दरगाह)
मुंबई बन्दरगाहपाराद्वीप बन्दरगाह
न्हावाशेवा (जवाहरलाल नेहरू बन्दरगाह)विशाखापट्टनम बन्दरगाह
मर्मुगाव / मार्मागाओ/ मर्मागुआ बन्दरगाहएन्नोर बन्दरगाह
न्यू मंगलोर बन्दरगाहचेन्नई बन्दरगाह
कोचीन/कोच्चि बन्दरगाहतूतीकोरिन बन्दरगाह

भारत के प्रमुख बंदरगाहों का संक्षिप्त विवरण

भारत के प्रमुख बंदरगाहों का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है –

1. कंडला बंदरगाह

  • यह गुजरात राज्य में कच्छ खाड़ी में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है कंडला बंदरगाह का नाम बदल कर अब दिनदयाल बंदरगाह कर दिया गया है।
  • इस बंदरगाह का विकास स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत कराची बंदरगाह (जो पाकिस्तान का हिस्सा बन गया) की कमी की पूर्ति के उद्देश्य से किया गया।
  • उत्तर भारत की आवश्यकताओं की सर्वाधिक पूर्ति इसी बंदरगाह से की जाती है।
  • यहाँ से नमक, कपास, खध्यान्न, हड्डीयां, चीनी, नाफ़्था का निर्यात किया जाता है वहीं फॉस्फेट, पेट्रोलियम, उर्वरक, सल्फर भी यहाँ के प्रमुख आयात है।

2. मुंबई बंदरगाह

  • महाराष्ट्र राज्य में स्थित यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है, जिसकी औसत गहराई 12 मीटर है।
  • मुंबई बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है इसे भारत का प्रवेश द्वारा भी कहा जाता है।
  • भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है।
  • यहाँ से मुख्यतया कपास के समान, सूती धागे, बिजली का सामान, मशीनरी और वाहनो का निर्यात संपन्न होता है। और यहा से मुख्य आयात अर्वरक, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, मशीनरी, कागज, लुग्दी, पेट्रोलियम उत्पाद और कपास है।

3. न्हावा शेवा बंदरगाह

  • इसका अन्य नाम जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह है।
  • महाराष्ट्र राज्य में स्थित न्हावा शेवा बंदरगाह एक कृत्रिम बंदरगाह है।
  • यह मुंबई बंदरगाह के निकट ही स्थित है इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए किया गया है।

4. मर्मगाँव बंदरगाह

  • यह गोवा राज्य में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है।
  • यह बंदरगाह जुवारी नदी के मुहाने पर स्थित है।
  • ईरान को लौह अयस्क का निर्यात इसी बंदरगाह से किया जाता है।

5. न्यू मंगलौर बंदरगाह

  • यह कर्नाटक राज्य में स्थित है।
  • यह बड़ी रेल लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग 17 के द्वारा मुंबई से जुड़ा है।

6. कोच्चि/कोचीन बंदरगाह

  • यह केरल राज्य में स्थित है।
  • यहा भारत का सबसे बड़ा पोत-निर्माण कारख़ाना है।

7. कोलकाता बंदरगाह

  • कोलकाता बंदरगाह पश्चिम बंगाल राज्य में हुगली नदी के तट पर स्थित है।
  • यह भारत का एकमात्र बड़ा बंदरगाह है जो नदी के तट पर स्थित है।
  • नेपाल तथा भूटान का आयात निकास इसी बंदरगाह से किया जाता है।
  • हल्दिया बंदरगाह कोलकाता बन्दरगाह का सहायक बंदरगाह है।

हल्दिया बन्दरगाह (कोलकाता बन्दरगाह का सहायक)

  • हल्दिया बंदरगाह समुद्र तट पर स्थित है।
  • पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के मुहाने पर हल्दिया बंदरगाह का विकास किया गया है।
  • हल्दिया बन्दरगाह कोलकाता बंदरगाह के भार को कम करता है तथा उन बड़े-बड़े जहाजों का आश्रय-स्थल है जो कोलकाता तक नहीं पहुँच पाते हैं।
  • पेट्रोलियम पदार्थ के व्यापार हेतु इस बंदरगाह का विशेष महत्त्व है।

8. पारादीप बंदरगाह

  • पारादीप बंदरगाह ओड़ीशा राज्य में स्थित है।
  • झारखंड और उड़ीसा राज्य का लौह अयस्क यहीं से जापान को निर्यात किया जाता है।

9. विशाखापट्टनम बंदरगाह

  • यह आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है।
  • 1933 ई. से विकसित यह देश का सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक बंदरगाह है। 
  • विशाखापट्टनम बंदरगाह देश का सर्वाधिक गहरे जल का बंदरगाह है।
  • इस बंदरगाह के निकट “डॉल्फिन नोज” नामक पहाड़ी होने के कारण यह तेज समुद्री हवाओं से सुरक्षित रहता है।

10. चेन्नई बंदरगाह

  • तमिलनाडु राज्य में स्थित यह बंदरगाह भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह है।

11. एन्नौर बंदरगाह

  • तमिलनाडु राज्य में स्थित यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है।
  • इसे चेन्नई बंदरगाह के भार को कम करने के लिए विकसित किया गया था।

12. तुतीकोरिन बंदरगाह

  • तुतिकोरिन बंदरगाह को चिदम्बरनार बंदरगाह भी कहते है।
  • यह तमिलनाडु राज्य में मन्नार की खाड़ी में स्थित है।

13. पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह

  • पोर्टब्लेयर बंदरगाह अंडमान और निकोबार द्वीप पर स्थित है।

भारत के बंदरगाहों से संबधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह : मुंबई
  • सर्वाधिक बड़ा व्यापारिक बंदरगाह : मुंबई
  • सबसे बड़ा कुत्रिम बंदरगाह : चेन्नई
  • सबसे ज्यादा सामानो की आपूर्ति वाला बंदरगाह : कांडला
  • भारत का सबसे पुराना पोर्ट : लोथल (गुजरात)
  • पाराद्वीप से जापान को झारखंड व ओड़ीशा का “लौह-अयस्क” निर्यात किया जाता है।
  • भारत का सबसे गहरा बंदरगाह : विशाखापट्टनम
  • देश का पहला कंप्यूटरराईज्ड व कपोरेट बंदरगाह : एनौर   
  • भारत का सबसे बड़ा पोत प्रांगण : कोच्चि
  • दहेज (गुजरात) देश का प्रथम बंदरगाह है जो रसायनों के निपटान हेतु स्थापित किया गया है। इसलिए इस बंदरगाह का नाम रसायन बंदरगाह रखा गया है।
  • भारत का सबसे गहरा बंदरगाह : विशाखापट्टन्म
  • भारत का सबसे सबसे बड़ा बंदरगाह : मुंबई
  • भारत का सबसे सबसे पुराना कुत्रिम बंदरगाह : चेन्नई

इन्हें भी देखें –

Leave a Comment

Contents
सर्वनाम (Pronoun) किसे कहते है? परिभाषा, भेद एवं उदाहरण भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग | नाम, स्थान एवं स्तुति मंत्र प्रथम विश्व युद्ध: विनाशकारी महासंग्राम | 1914 – 1918 ई.