सर्वनाम (Pronoun) किसे कहते है? परिभाषा, भेद एवं 50+उदाहरण

संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्दों को सर्वनाम (Pronoun) कहते हैं। जैसे- तुम, हम, आप, उसका, आदि I सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर आता है। Sarvnam (Pronoun) 2 शब्दों का योग करके बनता है: सर्व+नाम, ‘सर्व’ शब्द का अर्थ ‘सभी’ या ‘सब’ तथा ‘नाम’ का अर्थ हिंदी व्याकरण में ‘संज्ञा’ से लिया जाता है। अतः हम कह सकते हैं कि- वे सभी शब्द Sarvnam (Pronoun) हैं, जिनका प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है। जैसे:-

वह मोहन है।
इस वाक्य में शब्द वह ‘Sarvnam (Pronoun)’ है। वह शब्द व्यक्ति के नाम मोहन की जगह पर किया गया है।

अन्य शब्दों में समझें तो Sarvnam (Pronoun) उन शब्दों को कहा जाता है, जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा अर्थात किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि के नाम के स्थान पर करते हैं। इसमें मैं, तुम, तुम्हारा, आप, आपका, इस, उस, यह, वह, हम, हमारा ,आदि शब्द आते हैं।

Table of Contents

सर्वनाम (Pronoun) की परिभाषा

“संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।” सर्वनाम एक विकारी शब्द है। सर्वनाम शब्द ‘सर्व’ और ‘नाम’ के संयोग से बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ सबका नाम होता है। सर्वनाम (Pronoun) का रुपांतरण वचन और कारक की वजह से होता है, लेकिन इसका रुपांतरण लिंग की वजह से कभी नहीं होता है।

मूल सर्वनाम कितने होते हैं?

हिंदी में ग्यारह सर्वनाम होते हैं। इन ग्यारह Sarvnam (Pronoun) को मूल Sarvnam (Pronoun) कहते हैं। यही ग्यारह Sarvnam पुरुष, वचन और कारक के आधार पर अपना रूपांतरण करके अन्य Sarvnam बनाते हैं, जिन्हें यौगिक सर्वनाम कहते हैं। जो इस प्रकार है-

मूल सर्वनाम
  • मैं
  • तू
  • आप
  • यह
  • वह
  • सो
  • जो
  • कोई
  • कुछ
  • कौन
  • क्या

सर्वनाम के उदाहरण

Sarvanam के उदाहरण नीचे दिए गए हैं-

  • मैं लिखना पसंद करती हूँ।
  • मुझे संगीत बहुत पसंद है।
  • वह कल माँ के साथ बाजार जाएगी।
  • उसने मुझे फोन किया था।
  • मेरे पास एक बुक है।
  • हम कल मेले जायेंगें।
  • वह पैन मेरा नहीं है।
  • यह घर मेरे दादाजी ने बनवाया था।
  • मैंने आज व्यायाम नहीं किया।
  • तुम एक बहादुर लड़की हो।
  • कोई आ रहा है।
  • वे कुछ खा रहे हैं।
  • वह कौन है, जो खेत में घुस रहा है?
  • पिताजी कल किसकी बात कर रहे थे?
  • तुम कौन हो?
  • यहां बरसात हो रही है।
  • वहां जाना मना है।
  • वह फुटबॉल खेल रहा है।

दिए गए उदहारण में bold शब्द Sarvnam (Pronoun) है क्योकि वे संज्ञा के स्थान पर आये हैं।

सर्वनाम का प्रयोग क्यों किया जाता है? 

सर्वनाम (Pronoun) का प्रयोग भाषा को सुंदर बनाने के लिए तथा संज्ञा शब्दों की पुनरावृत्ति को कम करने के लिए किया जाता है। जैसे:- 

मोहन एक चालाक आदमी है। मोहन दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता है। मोहन की एक बेटी है। मोहन अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है।”

यहाँ मोहन शब्द की पुनरावृत्ति हो रही है। इस तरह एक शब्द की बार-बार पुनरावृत्ति होने से भाषा की सुंदरता में कमी आती है। सर्वनाम (Pronoun) शब्दों का प्रयोग इसी पुनरावृत्ति को ख़त्म करने के लिए किया जाता है। अब यदि इस उदाहरण में सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करके वाक्य बनाया जायेगा तो वाक्य इस प्रकार बनेगा-

मोहन एक चालाक आदमी है। वह दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता है। उसकी एक बेटी है। वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है।”

हिंदी व्याकरण में Sarvnam को संज्ञा का ही उपभेद माना जा सकता है क्योंकि जो शब्द हमें संज्ञा का बोध करवाते हैं उन्ही शब्दों के स्थान पर Sarvnam (Pronoun) शब्दों का प्रयोग होता है। अतः Pronoun एक प्रकार से “संज्ञा” ही हो सकती है।

लेकिन, संज्ञा और Sarvnam (Pronoun) में एक अंतर होता है। संज्ञा हमें उसी वस्तु का बोध करवाती है जिसका वह नाम (संज्ञा) है, जबकि Sarvnam (Pronoun) से किसी भी वस्तु का बोध हो सकता है। Pronoun के इसी गुण की वजह से उसे संज्ञा का एक भेद न मानकर अलग भेद माना जाता है।

इसको निम्न उदहारण से समझा जा सकता है-

‘किताब’ शब्द से हमें यह पता चलता है कि यहाँ ‘किताब’ के बारे में बात हो रही है, न कि मकान या कुर्सी के बारे मेें। यदि हम ‘किताब’ (संज्ञा) के स्थान पर Sarvnam (Pronoun) का प्रयोग करें तो हम किताब को ‘यह’ या ‘वह’ से संबोधित कर सकते हैं। ‘यह’ और ‘वह’ कहने में हमें किताब के अलावा भी किसी वस्तु का बोध हो सकता है क्योंकि ‘यह’ या ‘वह’ किसी भी वस्तु के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?

प्रयोग की दृष्टि से देखा जाए तो सर्वनाम के 6 भेद होते हैं, जो निम्न है-

  • पुरुषवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक (संकेतवाचक) सर्वनाम
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • संबंधवाचक सर्वनाम
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम
  • निजवाचक सर्वनाम

1.पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बात कहने वाले के स्थान पर, बात सुनने वाले के स्थान पर तथा जिसके बारे में बात की जा रही है उसके स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरूषवाचक Sarvnam कहते हैं। मैं, तू, आप, यह, वह आदि पुरूषवाचक सर्वनाम हैं। जैसे-

  • मैं कल जयपुर जाऊंगा।
  • मुझे प्रेम हो गया है।
  • मैंने आज व्यायाम नहीं किया।
  • तुम एक बहादुर लड़की हो।
  • वह हमारा मित्र नहीं है।
  • मुझे उसकी परवाह नहीं है।

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद

पुरूषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं-

  1. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. मध्यम पुरूषवाचक सर्वनाम
  3. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम

उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बात करने वाला व्यक्ति स्वयं के लिए करता है उन Sarvnam शब्दों को उत्तम पुरुषवाचक Sarvnam कहते हैं। उत्तम पुरुषवाचक Sarvnam में मैं, हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें इत्यादि Sarvnam शब्द आते हैं। जैसे-

  • मुझे आजकल नींद नहीं आती है।
  • मुझे मीठा बहुत पसंद है।

उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘मुझे’ Sarvnam (Pronoun) का प्रयोग किया गया है। ‘मुझे’ Sarvnam (Pronoun) का प्रयोग इन वाक्यों में वक्ता द्वारा किया गया है। यदि किसी वाक्य में जिन Sarvnam (Pronoun) शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। अतः उपरोक्त दोनों वाक्य उत्तम पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) के उदाहरण होंगे।

  • हम आज क्रिकेट मैच देखने जाएंगे।

इस वाक्य में ‘हम’ सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। ‘हम’ Sarvnam (Pronoun) का प्रयोग इस वाक्य में वक्ता द्वारा अपने साथियों का प्रतिनिधित्व करते हुए किया गया है। किसी वाक्य में जिन Sarvnam शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। अतः यह वाक्य उत्तम पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) का उदाहरण होगा।

  • मेरा भाई फौजी है।

इस वाक्य में ‘मेरा’ सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए किया गया है। जिन Pronoun शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है वे सभी Sarvnam (Pronoun) शब्द उत्तम पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) शब्द होते हैं।
अतः यह वाक्य उत्तम पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) का उदाहरण होगा।

  • हमारा राज्य राजस्थान है।

इस वाक्य में ‘हमारा’ सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। ‘हमारा’ शब्द का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के संदर्भ में किया जाता है। अतः यह वाक्य उत्तम पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) का उदाहरण होगा।

  • हमें शास्त्री नगर जाना है।

इस वाक्य में ‘हमें’ Sarvnam (Pronoun) का प्रयोग वक्ता द्वारा अपने साथियों का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वयं के लिए किया गया है। अतः यह वाक्य उत्तम पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) का उदाहरण होगा।

मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाला व्यक्ति सुनने वाले व्यक्ति के लिए करता है उन Sarvnam (Pronoun) शब्दों को मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। मध्यम पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) में तू, तुम, तुझे, तुम्हें, तेरा, आप, आपका, आपके, आपको इत्यादि Sarvnam (Pronoun) शब्द आते हैं। जैसे-

  • तुम लोग कहां थे?
  • अतुल तू कल आएगा?

इन दिए गए दोनों वाक्यों में ‘तुम’ और ‘तू’ Sarvnam (Pronoun) का प्रयोग वक्ता द्वारा श्रोता के लिए किया गया है। मध्यम पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) की परिभाषा से वक्ता द्वारा श्रोता के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले Sarvnam शब्दों को मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द कहते हैं। अतः उपरोक्त वाक्य में ‘तुम’ और ‘तू’ मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द हैं।

  • मेरे लिए आप मेरे बड़े भाई समान हो।

इस वाक्य में वक्ता द्वारा श्रोता के लिए ‘आप’ Sarvnam (Pronoun) शब्द का प्रयोग किया गया है। इस वाक्य में ‘आप’ शब्द का प्रयोग निजवाचक Sarvnam (Pronoun) की भांति नहीं हुआ है। अतः उपरोक्त वाक्य में ‘आप’ मध्यम पुरुषवाचक Sarvnam शब्द होगा।

  • आपका फोन देना।

इस वाक्य में बात बोलने वाले ने सुनने वाले व्यक्ति के लिए ‘आपका’ शब्द का प्रयोग किया गया है। हम जानते हैं कि ‘आपका’ मध्यम पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) शब्द है। अतः उपरोक्त वाक्य मध्यम पुरुषवाचक Sarvnam का उदाहरण होगा।

  • तेरा नाम क्या है?
  • मुझे आपको कुछ बताना है।

दिए गए दोनों वाक्यों में ‘तेरा’ और ‘आपको’ शब्दों का प्रयोग श्रोता हेतु किया गया है। अतः उपरोक्त वाक्य मध्यम पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) केउदाहरण होंगे।

अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने तथा सुनने वाला व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के लिए करता है उन Sarvnam (Pronoun) शब्दों को अन्य पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) कहते हैं। अन्य पुरुषवाचक Sarvnam में वह, वे, उन्हें, उसे, इसे, इसका, उसका आदि Sarvnam (Pronoun) शब्द आते हैं। जैसे-

  • मेरा और उसका कोई संबंध नहीं है।
  • वह एक ईमानदार नेता है।

इन वाक्यों में ‘उसका’ और ‘वह’ शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के संदर्भ में किया गया है। अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा से जिन Sarvnam (Pronoun) शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है उन Sarvnam (Pronoun) शब्दों को अन्य पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) शब्द कहते हैं। अतः उपरोक्त दोनों वाक्यों में उसका और वह अन्य पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) शब्द होंगे।

  • मैंने उन्हें बाज़ार में देखा था।
  • वह आदमी मुझे जानता है।
  • मैंने इसे दो हज़ार रूपए दिय थे।

इन सभी वाक्यों में ‘उन्हें’, ‘वह’ और ‘इसे’ शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के संदर्भ में किया गया है। अन्य पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) की परिभाषा से, जिन Sarvnam (Pronoun) शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाए उन सर्वनाम शब्दों को अन्य पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) शब्द कहते हैं। अतः उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘उन्हें’, ‘वह’ और ‘इसे’ अन्य पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) शब्द होंगे।

उत्तम पुरुष, माध्यम पुरुष और अन्य पुरुष से सम्बंधित तालिका

उत्तम पुरुष

कारकएकवचनबहुवचन
कर्तामैंहम
कर्ममुझे/ मुझकोहमें /हमको
संबंधमेरा /मेरे/मेरीहमारा/ हमारे/हमारी

मध्यम पुरुष

कारकएकवचनबहुवचन
कर्तातूतुम
कर्मतुझे /तुझकोतुम्हें/ तुमको
संबंधतेरा/ तेरे/तेरीतुम्हारा/तुम्हारे/ तुम्हारी

अन्य पुरुष

कारकएकवचनबहुवचन
कर्तायह /वहये / वे
कर्मइसे / इसको/उसे/उसकोइन्हें /इनको/ उन्हें /उनको
संबंधइसका/ उसका /इसके /उसके/इसकी / उसकीइनका/ उनका /इनके/उनके/इनकी/ उनकी

2.निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?

निश्चयवाचक सर्वनाम का उपयोग व्यक्ति या वस्तु की निकटता या दूरी के संकेत के लिए किया जाता है। निश्चयवाचक Sarvnam (Pronoun) के उदाहरण हैं: ‘यह’, ‘वह’, ‘इस’, ‘उस’, ‘ये’, ‘वे’ आदि।

यह Sarvnam (Pronoun) का प्रयोग निश्चित संकेत करने के लिए किया जाता है, जो निकटवर्ती व्यक्ति या वस्तु को दर्शाने के लिए होता है। उदाहरण के रूप में:

  • यह किताब मेरी है। (यह संकेत कर रहा है कि किताब निकट में है)
  • यह मेरा दोस्त है। (यह संकेत कर रहा है कि दोस्त निकट में है)

वह Sarvnam का प्रयोग दूरवर्ती संकेत करने के लिए किया जाता है, जो एक दूरवर्ती व्यक्ति या वस्तु को दर्शाने के लिए होता है। उदाहरण के रूप में:

  • वह घर पर नहीं है। (वह संकेत कर रहा है कि घर दूर में है)
  • वह बहुत समय से देखी नहीं गई। (वह संकेत कर रहा है कि यह व्यक्ति दूर में है)

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदहारण

  • वह खाना खा रहा है।
  • ये मिठाइयांँ ख़राब हैं।
  • यह भारत का नक्शा है।
  • वे मिठाइयां ख़राब हैं।
  • यह फर्श गीला है।
  • वह भारत का मानचित्र है।
  • ये लकड़ियां गीली हैं।
  • इस उम्र में शादी करना, यह आपको शोभा नहीं देता।
  • इस वाक्य में संज्ञा वाक्यांश के स्थान पर यह का प्रयोग किया गया है।
  • मेरी किताब, यह आपके पास है।
  • वह पुस्तक बहुत महंगी है, यह खरीदने लायक नहीं है।
  • उसने आज बहुत अच्छा काम किया, वह गर्व करने लायक है।

निश्चयवाचक और पुरुषवाचक सर्वनाम में अंतर व समानता

  • सीता बाजार गयी और उसने पीली फ्रॉक खरीदी।
  • यह फ्रॉक मेरी है, वह मीना की है।

उपरोक्त दिए गए दोनों वाक्य देखने में लगभग सामान लग रहे होंगे लेकिन इनमें बहुत अंतर है। पहले वाक्य में एक ही व्यक्ति की बात हो रही है इसलिए यह पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) है परन्तु दूसरे वाक्य में दूर और पास या संकेत का भाव प्रकट हो रहा है इसलिए यह निश्चयवाचक Sarvnam (Pronoun) है।

3.अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

अनिश्चयवाचक सर्वनाम से तात्पर्य व्यक्ति, वस्तु या पदार्थ के बारे में अनिश्चितता का बोध होता है। अर्थात जिन Sarvnam (Pronoun) शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति अथवा पदार्थ का बोध नहीं होता हो उन्हें अनिश्चयवाचक Sarvnam (Pronoun) कहते हैं।  इस सर्वनाम के अंतर्गत ‘कोई’ और ‘कुछ’ शब्द आते हैं, जहां ‘कोई’ किसी व्यक्ति को दर्शाता है और ‘कुछ’ शब्द से किसी अनिश्चित पदार्थ का बोध होता है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदहारण

  • क्या आपके पास कोई समय है? (यह संकेत कर रहा है कि व्यक्ति समय के बारे में अनिश्चित है)
  • कुछ लोग मुझे पसंद करते हैं। (यह संकेत कर रहा है कि व्यक्ति लोगों के बारे में अनिश्चित है)
  • क्या आपके पास कोई समय है?
  • ल में कुछ है।
  • घी में कुछ गिर गया है।
  • कोई आ रहा है।
  • वे कुछ खा रहे हैं।
  • क्या कुछ व्यक्ति मेरी मदद कर सकती है?
  • मैंने कोई बहुत अच्छा फ़िल्म देखी है।
  • कुछ लोग मुझे पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को मेरी बातें पसंद नहीं होतीं।

4.प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन सर्वनाम शब्दों से प्रश्न का बोध होता है उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। कौन, क्या, किसकी आदि प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं। जिस वाक्य में प्रश्नवाचक Sarvnam प्रयुक्त होते हैं, वह वाक्य प्रश्न बन जाता है।

प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • कौन हैं वह लड़का? (यह प्रश्नवाचक Sarvnam (Pronoun) ‘कौन’ का प्रयोग करके प्रश्नवाचक वाक्य बना रहा है, जिससे प्रश्न किया जा रहा है कि वह लड़का कौन है)
  • क्या तुमने अपना काम किया? (यह प्रश्नवाचक Sarvnam (Pronoun) ‘क्या’ का प्रयोग करके प्रश्नवाचक वाक्य बना रहा है, जिससे प्रश्न किया जा रहा है कि काम किया गया है या नहीं)
  • किसकी किताब यह है? (यह प्रश्नवाचक Sarvnam (Pronoun) ‘किसकी’ का प्रयोग करके प्रश्नवाचक वाक्य बना रहा है, जिससे प्रश्न किया जा रहा है कि यह किसकी किताब है)
  • कौन हैं वह लड़का?
  • रमेश के साथ क्या हुआ?
  • राधा के पति का नाम क्या है?
  • गली में कौन हंगामा कर रहा है?
  • क्या तुमने अपना काम किया?
  • किसकी किताब यह है?
  • राम के पिता का नाम क्या है?
  • यह पुस्तक किसकी है?
  • भारत का प्रधानमंत्री कौन है?

5.संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा शब्दों अथवा Sarvnam शब्दों के मध्य संबंध का बोध होता हो, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। संबंधवाचक सर्वनाम के अंतर्गत ‘जो’, ‘जिसका’, ‘जिसके’, ‘जिसकी’ इत्यादि शब्द आते हैं।

वाक्य में संज्ञा अथवा Sarvnam (Pronoun) शब्द का संबंध बताने के लिए संबंध कारक के लिंग और वचन का निर्धारण उस शब्द के अनुसार होता है जिससे प्रयुक्त हो रहा हो। संबंधवाचक Sarvnam (Pronoun) शब्दों के साथ संबंध कारक के सभी अलग-अलग विभक्ति चिह्नों को जोड़ने पर बनने वाला शब्द संबंधवाचक Sarvnam (Pronoun) शब्द होता है। जैसे-

जिसकी लाठी उसकी भैंस।

उपरोक्त दिए गए वाक्य में  जिसकी एवं उसकी शब्द संबंधवाचक Sarvnam (Pronoun) शब्द हैं। इन दोनों शब्दों को ही इस संबंध कारक के विभक्ति चिन्ह ‘की’ को जोड़कर बनाया गया है। ‘जिसकी’ और ‘उसकी’ में मूल शब्द क्रमशः जिस और उस हैं।

अतः उपरोक्त वाक्य में जिसकी-उसकी संबंधवाचक Sarvnam शब्द हैं और यह वाक्य संबंधवाचक Sarvnam (Pronoun) का उदाहरण है।

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • जो’ लड़का खेल रहा है, वह बहुत खुश है।
  • जिसका’ घर बहुत बड़ा है, उसकी मां आज आएंगी।
  • जिसके‘ पास स्कूटर है, वह आज स्कूल जाएगा।
  • यह वही आदमी है, जिसका पुत्र परीक्षा में अव्वल आया है।
  • जो कल आएगा, सो इनाम पावेगा।
  • जो मेहनत करते हैं, वे सफल होते हैं।
  • जिसको आना है, वह आ सकता है।
  • वह कौन है, जो रो रहा है।
  • जिसका काम उसका नाम।
  • जो कर्म करेगा, सो फल पावेगा।
  • जो मेहनत करेगा सो कामयाब होगा।

6.निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

निजवाचक सर्वनाम का ‘आप’ एवं पुरूषवाचक सर्वनाम का ‘आप’ अलग-अलग होता है। पुरूषवाचक सर्वनाम का ‘आप’ अन्य व्यक्ति के लिए आदर प्रकट करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है, जबकि निजवाचक Sarvnam (Pronoun) का ‘आप’ कर्ता स्वयं के लिए प्रयुक्त किया जाता है। जब हम निजवाचक में ‘आप’ का प्रयोग करते हैं तो उसका अर्थ ‘स्वयं’ या ‘ख़ुद’ होता है।

अगर आपको किसी वाक्य में निजवाचक Sarvnamया पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) पहचानने में परेशानी हो तो, उस वाक्य में ‘आप’ के स्थान पर ‘स्वयं’ या ‘खुद’ शब्द का प्रयोग करके देखना चाहिए। अगर ऐसा करने से वाक्य के अर्थ में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होता है तो, उस वाक्य में ‘आप’ निजवाचक Sarvnam (Pronoun) होगा।

उदाहरण:- 

  • स्वयं कल वहां चले जाना।
    • इस वाक्य में ‘आप’ का प्रयोग करता किसी अन्य व्यक्ति को संबोधित करने के लिए किया गया है। अगर हम इस वाक्य का अर्थ निकालें तो हमें समझ में आता है, कि किसी अन्य व्यक्ति को संबोधित करके यह कहा जा रहा है कि, ‘आप कल वहां चले जाना’
  • आप कल वहां चले जाना। 
    • इस वाक्य में ‘आप’ का प्रयोग किसी अन्य व्यक्ति को संबोधित करने के लिए किया गया है। अगर हम इस वाक्य का अर्थ निकालें तो हमें समझ में आता है, कि किसी अन्य व्यक्ति को संबोधित करके यह कहा जा रहा है कि, ‘आप कल वहां चले जाना’। अतः इस वाक्य में ‘आप’ पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) है।
  • मैंने यह चाय आप बनाई है। 
    • इस वाक्य में ‘आप’ का प्रयोग करता किसी अन्य व्यक्ति को आदर देने के लिए या संबोधित करने के लिए नहीं कर रहा है, बल्कि इस वाक्य में ‘आप’ का प्रयोग कर्ता स्वयं के लिए कर रहा है। 
    • अगर हम इस वाक्य में ‘आप’ की जगह ‘स्वयं’ या ‘खुद’ शब्द को लगा करें तो वाक्य कुछ इस तरह बनेगा- मैंने यह चाय स्वयं बनाई है। आप की जगह स्वयं लगा देने से वाक्य के अर्थ में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है अतः इस वाक्य में ‘आप’ निजवाचक Sarvnam (Pronoun) है।

पुरुष वाचक सर्वनाम और निजवाचक सर्वनाम में अंतर

पुरुष वाचक Sarvnam (Pronoun) और निजवाचक Sarvnam (Pronoun) में अंतर आप Sarvnam (Pronoun) के आधार पर होता है। पुरुषवाचक Sarvnam (Pronoun) में आप Sarvnam (Pronoun) का प्रयोग सुनने वाले के लिए आदर भाव देने के लिए किया जाता है, जबकि निजवाचक Sarvnam का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए आप Sarvnam का प्रयोग किया जाता है।


इन्हें भी देखें-

Leave a Comment

Table of Contents

Contents
सर्वनाम (Pronoun) किसे कहते है? परिभाषा, भेद एवं उदाहरण भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग | नाम, स्थान एवं स्तुति मंत्र प्रथम विश्व युद्ध: विनाशकारी महासंग्राम | 1914 – 1918 ई.